LATEST:


विजेट आपके ब्लॉग पर

Followers

इस ब्लॉग के अधिकाँश चित्र गूगल से सभार लिए गए हैं....
© कॉपीराईट नोटिस

इस ब्लॉग पर उपलब्ध साडी सामग्री का सर्वाधिकार सुधीर मौर्या सुधीर' के पास सुरछित हे. इनकी अनुमति के बिना इस ब्लाग से कुछ भी पूर्ण या आंशिक रूप से कापी करना वर्जित हे. कुछ भी प्रकाशित करने से पहले सुधीर मौर्या से लिखित इजाजत लेना और रचनाकार के तौर पर सुधीर मौर्या के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना जरुरी हे.


Showing posts with label Sudheer Maurya 'sudheer'. Show all posts
Showing posts with label Sudheer Maurya 'sudheer'. Show all posts

Wednesday, 6 February 2013

मेरे एक गाँव की लड़की..



Sudheer Maurya
********************
मेरा दिल 
आहे जब 
सर्द-सर्द 
भरने लगा था 
कदम दहलीज पे 
जवानी के जब 
रखने लगा था 
तब मेरे 
आँखों से टकराई थी 
मेरे एक 
गाँव की लड़की
जवानी 
तिफ्ली से उसके 
गले लग के 
हंसती थी
हिरन और 
मोर तकते थे  
जब के चाल 
चलती थी 
उसकी बाहें 
सुनहरी थी 
जुल्फ काली 
घनेरी थी 
नैन फरिश्तों के 
कातिल थे 
होंठ 
दरिया के 
साहिल थे 
कमल से 
बाल महकते थे 
कलश 
सीने में धडकते थे 
मै उससे प्यार करता हूँ 
वो मेरे दिल की 
मंजिल है
मेरे एक गाँव की लड़की 
मेरी उल्फत का 
हासिल है।

सुधीर  मौर्य 
गंज जलालाबाद, उन्नाव 
209869  


Monday, 14 January 2013

फ्रेंडशिप बेंड ..



Sudheer Maurya 'Sudheer' 
********************************

लांघ कर 
अपनी अटारी की 
मुंडेर 
मेरी अटारी पे 
आके  
उसने बांधा था 
मेरी कलाई पे 
लजाते - सकुचाते 
फ्रेंडशिप बेंड 
जिसका रंग था 
राजहंस के पंखो जेसा।

बेंड तो बेंड था 
वक़्त के साथ 
टूट कर बिखर गया।
 लेकिन उसका उजलापन 
अब भी मेरी रातों में 
चांदनी बिखेरता है 
मेरी कलाई पर 
तेरी अँगुलियों का लम्स 
अब भी महकता है।

में जब भी देखता हूँ 
अपनी कलाई 
मेरे 
बिछड़े दोस्त मुझे तेरी 
दोस्ती 
याद आती है। 


सुधीर मौर्य 'सुधीर'
ग्राम और पोस्ट - गंज जलालाबाद 
जनपद - उन्नाव ( उत्तर प्रदेश )
 पिन – 209869

Wednesday, 23 May 2012

प्रीत का रंग



इन दिनों
पलाश सा खिला है
चेहरा उसका

कोयल सी 
कुहक है
होंठो पे उसके

झील सी
आँखे करती है
अठखेलियाँ उसकी

खिलने लगी है
चंद्रिमा पूनम की
गालों मे उसके

हिरन सी
लचक है
चाल में उसकी

लगता है जेसे 
अवतरित हुआ है मधुमास
शरीर मे उसके

हो न हो
चड़ने  लगा है उसपे
प्रीत का रंग किसी-
का इन दिनों